Punjab Kesari MP ads

MP: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार, 9-10 लोगों की मौत की खबर, 45 से ज्यादा घायल

Thursday, Mar 26, 2026-09:09 PM (IST)

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह) : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही एक बस उमरानाला और सिमरिया के बीच दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस की टक्कर एक पिकअप वाहन से हुई, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में 9-10 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 45 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 20 से ज्यादा घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

PunjabKesari

6 शव बरामद, कई घायल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत District Hospital Chhindwara पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

PunjabKesari

मौके पर राहत और बचाव कार्य

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मिलकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रैफिक को रोककर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया, जिससे समय रहते कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

PunjabKesari

प्रशासन अलर्ट मोड पर

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही जा रही है। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News