बाबा महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर, देशभर की सुख समृद्धि के लिए की कामना
Wednesday, Feb 15, 2023-12:17 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर आज सुबह बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए और बाबा महाकाल से देशभर की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान गर्भ गृह के बाहर से बाबा का पूजन अभिषेक भी किया।
बाबा महाकाल के दरबार में छोटे से लेकर बढ़े नेता अभिनेता अपनी अर्जी लगाने पहुंचते है। जहां आज सुबह बाबा महाकाल की भस्मारती में पूर्व क्रिकेटर और संसदीय सदस्य गौतम गंभीर भी बाबा महाकाल के दरबार में मात्था टेकने पहुंचे। जहां गौतम गंभीर ने भस्मारती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।
गर्भ गृह में प्रवेश बंद होने के चलते गर्भ गृह के बाहर से गंभीर ने बाबा का पूजन अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने चर्चा में कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने से मन को शांति मिलती है। सब पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद है। देश में शांति रहेगी देश आगे बढ़ेगा यही कामना है।