नीमच में 592 गांवों के किसान खातों में पहुंची फसल मुआवजा राशि! CM मोहन बोले- सरकार हर कदम पर अन्नदाता के साथ

Friday, Oct 03, 2025-02:21 PM (IST)

नीमच (मूलचंद खींची): मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नीमच जिले के 592 ग्रामों के किसानों के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास किया है। अतिवृष्टि पीला मोजेक से फसलों को हुई क्षति पर आज आज 119.6 करोड़ रुपए की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खाते मेंअंतरित की गई है।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में नीमच के एनआईसी कक्ष में विधायक नीमच  दिलीप सिंह परिहार, विधायक मनासा अनिरुद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष  सज्जन सिंह चौहान, कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा, एडीएम  बीएस कलेश, वंदना खंडेलवाल के साथ ही  जिले के किसान उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिले के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर राहत राशि मिलने पर उन्हें बधाई दी। विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं  अनिरुद्ध मारू ने भी मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर दिवाली से पहले पीड़ित किसानों के खाते में राशि अंतरित करने पर मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए बधाई दी। वर्चुअल संवाद करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों से कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का हर कदम अन्नदाता की मदद को तैयार है। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना का लाभ भी किसानों को मिलेगा साथ ही फसल बीमा का लाभ भी दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को पहली बार येलो मोजैक से नुकसान पर भी सरकार ने किसानों को राहत राशि का भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल तैयार होकर किसानों के घरों में नहीं आई उसके पहले ही सरकार ने उनके खाते में राहत राशि का भुगतान कर दिया है। इस मौके पर   मुख्यमंत्री ने सभी किसानों जनप्रतिनिधियों को दशहरा और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दी है|

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News