MP के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन 6 लाख 69 लाख किसानों के खाते में डालेंगे 337 करोड़ रुपए
Wednesday, Sep 24, 2025-01:53 PM (IST)

बालाघाट : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राज्य के किसानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बुधवार को बालाघाट जिले के कटंगी तहसील मुख्यालय से किसानों के खाते में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को बोनस के 337 करोड़ 12 लाख रुपए सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले 6 लाख 69 हजार किसानों को इस योजना का लाभ मिला।
आज मैं बालाघाट जा रहा हूँ। हमारे धान उत्पादक किसान बंधुओं को सौगात मिलने वाली है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 24, 2025
हमने 2023 में सरकार बनने से पहले जो संकल्प लिए थे, वह सब हम पूर्ण कर रहे हैं। pic.twitter.com/WXCde2sFHJ
दरअसल, मुख्यमंत्री ने पूर्व में घोषणा की थी कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जित करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपये (अधिकतम 10 हजार रुपये) बोनस दिया जाएगा। इसी के तहत किसानों को यह लाभ दिया। इस योजना के तहत केवल बालाघाट जिले के 1 लाख से अधिक किसानों को इस लाभ का फायदा मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 4315 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के विकास को बढ़ावा देने के लिए 244 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 75 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
कृषि उपज मंडी में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सरकार का यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।