Punjab Kesari MP ads

पहली बारिश में धंसी करोड़ों की बैरसिया बाइपास सड़क, पुल के पास पड़ी लंबी दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Thursday, Jul 23, 2026-07:56 PM (IST)

भोपाल: (इजहार खान): बैरसिया में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नया बाइपास पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गया है। देवलखेड़ा गांव के पास बने पुल से सटी सड़क का एक हिस्सा धंस गया है, जबकि डामर की सतह पर लंबी-लंबी दरारें पड़ गई हैं। हालात ऐसे हैं कि क्षतिग्रस्त हिस्से को फिलहाल टेप लगाकर चिन्हित किया गया है।

PunjabKesariयह बाइपास नरसिंहगढ़ रोड स्थित इमलिया गांव से शुरू होकर कीटखेड़ी और शमशाबाद रोड को पार करते हुए विदिशा रोड पर बर्री छीरखेड़ा गांव के आगे जाकर मिलता है। इस बाCollapse इपास पर कई पुल और पुलियों का निर्माण किया गया है। इन्हीं में से देवलखेड़ा गांव के पास बने पुल के किनारे सड़क में धंसाव और दरारें सामने आई हैं।

बारिश के शुरुआती दौर में ही सड़क के इस तरह क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता, मिट्टी के कम्पैक्शन (संपीड़न) और ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, सड़क धंसने की वास्तविक तकनीकी वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News