Punjab Kesari MP ads

मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर मिल सकती है मंजूरी

Tuesday, Sep 29, 2026-10:29 AM (IST)

भोपालः आज यानी मंगलवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। साथ ही कई विकास कार्यों और योजनाओं को सरकार की मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में 58 लाख छात्रों के खातों में DBT के जरिए राशि ट्रांसफर करने का निर्णय लिए जाने की संभावना है। इसके अलावा दमोह में नए मार्ग को मंजूरी मिल सकती है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। सीएम मोहन यादव आज सुबह करीब 10:45 बजे भोपाल स्थित मंत्रालय पहुंचेंगे। करीब 11 बजे कैबिनेट बैठक शुरू होगी। बैठक में संबंधित विभागों की ओर से कई विकास कार्यों और योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को पेश किया जाएगा। जिस पर चर्चा के बाद सरकार की मुहर लग सकती हैं।

बैठक में 58 लाख छात्रों के खातों में DBT के जरिए राशि ट्रांसफर करने और स्कूल ड्रेस की राशि को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है। इसके अलावा दमोह में नए मार्ग को मंजूरी मिल सकती है। वर्ष 2031 तक विभिन्न योजनाओं को वित्तीय मंजूरी देने से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में विचार संभव है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News