Punjab Kesari MP ads

MP के बड़े नेता बोले-बंगाल में बाहुबल,धनबल से जनबल रौंदा गया,दतिया चुनाव का नतीजा 2028 विधानसभा चुनाव का होगा सेमीफाइनल

Monday, May 04, 2026-04:48 PM (IST)

(इजहार खान): पाँच राज्यों के विधानसभा के परिणामों पर आसपा (ASP) नेता दामोदर यादव बयान सामने आया है। दामोदर यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में बाहुबल, सत्ताबल और धनबल की दम पर जनबल को रौंदा गया है। दामोदर ने कहा कि चुनाव आयोग और सत्ताधारी दल मिलकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।

वही दूसरी ओर दामोदर यादव ने तमिलनाडु में विजय थलपति को बाबा साहेब एवं पेरियार की विचार धारा सफलता मिलने का कारण बताया है। दमोदर यादव ने कहा कि देश को मनुवादी विचारधारा में धकेलने का षड्यंत्र हो रहा है लेकिन संविधान विरोधियों से अम्बेडकरवादी विचारधारा मुक़ाबला करने में सक्षम है।

इसके साथ ही दामोदर यादव ने कहा कि  दतिया वाला चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि दो विचार धाराओं के बीच संघर्ष होगा । इसमें एक तरफ़ मनुवादी सोच है और दूसरी तरफ़ संविधान वादी विचारधारा होगी । दतिया का चुनाव का परिणाम 2028 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा। दामोदर यादव ने कहा कि आजाद समाज पार्टी जीत का झंडा लहराएगी और प्रदेश भर के सेकड़ों कार्यकर्ता इस काम के लिए मोर्चा संभालेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News