Punjab Kesari MP ads

दतिया में हार के बावजूद BJP का वोट बढ़ा, CM मोहन यादव बोले- भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

Monday, Aug 03, 2026-08:11 PM (IST)

भोपाल। मध्यप्रदेश के दतिया उप-चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जबकि, बीजेपी चुनाव हार गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस परिणाम को शिरोधार्य किया है। उनका मानना है कि भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा-लोकसभा-राज्यसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता मिली है। भविष्य में बीजेपी और ताकत से चुनाव लड़ेगी। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 अगस्त को चुनाव परिणाम आने के बाद मीडिया से कहा कि दतिया विधानसभा सीट पहले कांग्रेस के पास थी। इस उपचुनाव में भाजपा को विधानसभा चुनाव की तुलना में 1,700 अधिक वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। 

भविष्य में और ताकत से लड़ेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उपचुनाव का जनादेश हम शिरोधार्य करते हैं। आने वाले चुनावों में हम और अधिक ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और विजय प्राप्त करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News