दुर्ग के छोटे से गांव की बेटी ने किया कमाल: OSD रहते पास की UPSC, अब बनीं IAS अफसर

Saturday, Nov 01, 2025-02:30 PM (IST)

दुर्ग। जिले के छोटे से गांव मतवारी से निकलीं नीलिमा साहू ने बड़ी सफलता हासिल की है। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) के रूप में कार्यरत रहते हुए उन्होंने UPSC परीक्षा पास की और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित हुईं। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया है।

45 वर्षीय नीलिमा साहू का चयन Non-SCS (गैर राज्य सिविल सेवा) कैटेगरी में हुआ। यह उनका पहला प्रयास था जिसमें उन्होंने सफलता पाई। उनके पिता भैया लाल साहू सेवानिवृत्त हेडमास्टर हैं और मां ढ़ेलेश्वरी साहू गृहिणी। नीलिमा ने कहा — असफलता अंत नहीं, सीखने का मौका होती है। ठान लो तो कोई मंज़िल दूर नहीं।

उन्होंने कई बार UPSC और CGPSC के इंटरव्यू दिए लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। हार न मानते हुए उन्होंने BPSC पास कर बिहार प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई और अब IAS बनकर अपने माता-पिता का सपना पूरा किया।

मतवारी गांव में नीलिमा की सफलता पर जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर गर्व से कहा — हमारी बेटी अब IAS बन गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News