अशोकनगर में पंखे पर लटका मिला युवक का शव, मां ने जताई हत्या की आशंका

Sunday, Oct 27, 2024-12:43 PM (IST)

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कचनार थाना क्षेत्र में बरोदिया गांव में एक 26 साल के युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। जब युवक का भाई और मां शहर से घर आए तो उन्होंने देखा मृतक युवक पंखे पर गमछा से लटका हुआ था, तत्काल उसे नीचे उतरा गया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे रविवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया, मृतक का नाम प्रकाश था युवक की मां का कहना है कि वह बड़े बेटे के साथ अशोकनगर में रहती है।

 प्रकाश गांव में ही रहता था और प्रकाश को देखने के लिए गांव में दोनों जाते रहते थे। शनिवार की शाम को जब बेटे के साथ मां गांव पहुंची तो युवक फंदे पर लटका हुआ मिला, कचनार पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, मृतक युवक की मां ने कुछ लोगों पर जमीनी विवाद के चलते हत्या करने का संदेह जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News