Punjab Kesari MP ads

कुंवारी नदी के किनारे बीहड़ में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़ा, आपस में रिश्तेदार थे मृतक युवक-युवती

Tuesday, Nov 12, 2024-07:34 PM (IST)

भिंड (देवेश चतुर्वेदी) : मध्य प्रदेश के भिंड में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोंनों के शव पेड़ से लटके मिले। मामला भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र का है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। कुंवारी नदी के किनारे बीहड़ में युवक युवती के शव पेड़ पर लटके मिले। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जब स्थानीय लोगों ने युवक युवती के शव को पेड़ पर लटके हुए देखे तो इसकी सूचना फूप थाना पुलिस को दी।

PunjabKesari

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की पहचान कराई। जांच में पता चला कि मृतक सिनोद पुत्र राजाराम दोहरे उम्र 26 वर्ष निवासी नहाटौली का है। एवं लड़की लाली पुत्री रामकेवल दौहरे उम्र 19 वर्ष निवासी हरिचन्द्रपुर थाना दिवियापुर जिला औरैया यू पी की है। युवक एवं युवती आपस में रिस्तेदार बताए जा रहे हैं। फूप थाना पुलिस ने शवों को उतार कर पीएम हाउस के लिए भिजवाया। फूप पुलिस के द्वारा इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News