Punjab Kesari MP ads

19 वर्षीय युवती से रिश्तेदार के सामने गैंगरेप, दरिंदों ने जंगल में ले जाकर लूटी अस्मत, 3 गिरफ्तार

Tuesday, Jun 16, 2026-02:04 PM (IST)

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से गैंगरेप जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय युवती से एक नाबालिग समेत तीन लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपविभागीय अधिकारी रामअवतार ध्रुव ने कहा कि यह घटना रविवार दोपहर वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्राधिकार के तहत कोटराही जंगल में हुई जब पीड़िता एक पुरुष रिश्तेदार के साथ इलाके से गुजर रही थी।

पीड़िता और उसका रिश्तेदार वाड्रफनगर से कोटराही जा रहे थे उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद, आरोपियों ने उन्हें धमकाया और जंगल में और अंदर जाने के लिए मजबूर किया।इसके बाद हमलावरों ने रिश्तेदार के हाथ-पैर एक पेड़ से बांध दिए। इसके बाद दोनों लोगों ने अपने तीसरे साथी को मौके पर बुलाया और महिला के रिश्तेदार के सामने उसके साथ रेप किया। अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए।

उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसका रिश्तेदार बाद में वाड्राफनगर पहुंचे और लोकल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सूरज कुमार कुशवाहा (30) और मुकेश कुशवाहा (25) के तौर पर हुई है, दोनों कोटराही के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी, एक 16 साल के लड़के को भी हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि तीनों लोगों को एक लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जिसने दोनों लोगों को रामानुजगंज में ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया, जबकि नाबालिग को जुवेनाइल करेक्शनल होम भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News