Punjab Kesari MP ads

दिल्ली में CM विष्णु देव साय और रेखा गुप्ता की बड़ी मुलाकात, विकास और सुशासन पर हुई अहम चर्चा

Monday, May 25, 2026-11:53 AM (IST)

नई दिल्ली। (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

PunjabKesariमुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News