Punjab Kesari MP ads

दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन, MP में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, इन 4 नामों की चर्चा

Thursday, May 14, 2026-06:43 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस हाई प्रोफाइल मुलाकात के साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

दरअसल, सीएम मोहन यादव ने आज दिल्ली दौरे पर रहे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सीएम मोहन के दिल्ली दौरे को मध्य प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सीएम मोहन यादव ने इसे सौजन्य भेंट बताया है। लेकिन राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में जल्द बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। 

इसलिए चर्चाओं ने पकड़ा जोर

प्रदेश में लंबे समय से मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा थी। सीएम मोहन यादव लगातार हाईकमान से मुलाकातें कर रहे हैं, वहीं इधर प्रदेश में सीएम मोहन अपने मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक भी ले रहे हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि संगठन और सरकार दोनों स्तर पर समीक्षा चल रही है।

वर्तमान में मंत्रिमंडल में सीएम समेत 31 पद भरे हुए है और चार पद खाली हैं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो मई-जून के बीच मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। माना जा रहा है कि कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि कई नए विधायकों को मंत्री पद का मौका मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार 6 से 7 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। जिनमें गोपाल भार्गव, मालिनी गौड़, बृजेंद्र सिंह यादव ,प्रदीप लारिया, अर्थना चिटनीस का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इसी वजह से सीएम मोहन यादव और अमित शाह की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।

बता दें कि हाल ही में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय  ने भी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। अब सीएम मोहन यादव की इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News