Punjab Kesari MP ads

MP के दिग्गज मंत्री अचानक पहुंचे दिल्ली, अमित शाह से की खास मुलाकात, बंद कमरे में हुई बात

Monday, May 11, 2026-03:17 PM (IST)

भोपाल: दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आत्मीय सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता पर अमित शाह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक में मध्यप्रदेश के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच कई अहम विषयों पर सार्थक संवाद होने की जानकारी सामने आई है।

गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय को 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रभारी बनाया गया था। हालांकि उस चुनाव में भाजपा को सत्ता नहीं मिल सकी थी, लेकिन पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में मुख्य विपक्षी दल के रूप में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई थी। दिल्ली में हुई यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसे संगठन और आगामी रणनीतियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News