MP में एक बार फिर एम्बुलेंस में हुई डिलीवरी, बच्चे की हालत गंभीर

1/7/2019 11:53:42 AM

छत्तरपुर: जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं  बद से बदतर हो चलीं हैं जिले भर के स्वास्थ्य साधनों का आलम यह हैं कि लोग भगवान भरोसे जी रहे हैं। जरूरत पड़ने पर इलाज़ के नाम पर ठेंगा दिखा दिया जाता है।

PunjabKesari

मामला छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के सिंदुरकी गांव का जहां की रहने वाली नवविवाहिता 24 वर्षीय बबीता अहिरवार पत्नी काशीराम अहिरवार ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

परिजनों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज बबीता को लेवर पेन शुरु हुआ। उसकी हालत को देखते हुए परिवार वालों ने पीड़िता को अपने साधन द्वारा गढ़ीमलहरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका स्थिति और गंभीर होने पर उसे छतरपुर जिले अस्पताल रेफर कर दिया गया और जैसे ही उसे एम्बुलेंस में बिठाया और उसे वहां से ले जाया जाने लगा तो वैसे ही जननी ने बच्चे को एम्बुलेंस में ही जन्म दे दिया। उसी हालत में जैसे-तैसे आपरेट कर जिला अस्पताल लाया गया। तत्काल भर्ती कराया गया। जहां प्रसूता की हालत तो ठीक बताई जा रही है लेकिन बच्चे की हालत गम्भीर बनी हुई है। जिसे एस एन सी यू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

मामला चाहे जो भी हो पर इतना तो तय है कि बुन्देलखण्ड में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल हैं। जीवन रक्षक व्यवस्थाएं भी भगवान भरोसे चल रहीं हैं। यहां अगर समय रहते जच्चा और बच्चा को जिला अस्पताल न लाया गया होता तो दोनों की जान जा सकती थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News