धूलकोट रेंज में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़! 3 हजार की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर रंगे हाथों गिरफ्तार, वन विभाग में हड़कंप

Tuesday, Sep 16, 2025-06:08 PM (IST)

बुरहानपुर (राजू सिंह) : बुरहानपुर जिले के धूलकोट इंदौर लोकायुक्त टीम ने बुरहानपुर वन मंडल के धूलकोट रेंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर को ₹3000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, डिप्टी रेंजर पर एक शख्स से वन विभाग से जुड़े कार्य के बदले में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही गिरफ्तारी कर लिया।

यह बुरहानपुर वन विभाग में इस वर्ष की दूसरी बड़ी रिश्वतखोरी की कार्रवाई है, जो यह दर्शाता है कि विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं। इससे पहले भी एक अधिकारी पर इसी तरह की कार्रवाई हो चुकी है।

डिप्टी रेंजर की गिरफ्तारी के बाद धूलकोट रेंज कार्यालय में खलबली मच गई। कई अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं और फिलहाल किसी ने इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लोकायुक्त की टीम अभी भी पूछताछ और दस्तावेजी जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने लोकायुक्त की इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News