Punjab Kesari MP ads

उप राजस्व अधिकारी 15000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Friday, Apr 17, 2026-07:56 PM (IST)

खरगोन (रामेश्वर बड़ोले) : खरगोन के भीकनगांव में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी मयंक जैन ने पीएम आवास की दूसरी किश्त जारी करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त इंदौर ने मयंक जैन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, भीकनगांव निवासी सिराज पठान ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी है। उसे इस योजना के तहत दूसरी किस्त जारी होनी है लेकिन भीकनगांव नगर पालिका में पदस्थ उप राजस्व अधिकारी मयंक जैन उससे 15 हजार रुपए की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं अधिकारी ने उसे धमकाया भी कि जब तक रिश्वत नहीं दोगे पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं मिलेगी।

लोकायुक्त की टीम ने सिराज पठान की शिकायत की जांच की और मामला सही पाए जाने के बाद योजना के तहत जाल बिछाया। आवेदक सिरोज को शुक्रवार को 15 हजार रुपये देने के लिए उप राजस्व अधिकारी मयंक जैन के पास भेजा। जैसे ही अधिकारी ने आवेदक को नगर पालिका परिसर में एक पेड़ के नीचे बुलाया और पैसे पकड़े तभी वहां सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News