Punjab Kesari MP ads

पन्ना में हीरों की नीलामी का दूसरा दिन, मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा 16 कैरेट 10 सेंट का हीरा

Thursday, Dec 05, 2024-07:34 PM (IST)

पन्ना। (टाइगर खान): मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों की नीलामी के दूसरे दिन भी हीरों की ताबड़तोड़ नीलामी हुई। आपको बता दें कि दूसरे दिन 23 ट्रे के माध्यम से 52 नग हीरों की नीलामी पूरी हो गई है, बताया जा रहा है कि करोड़ों के हीरे नीलम भी हो गए हैं, गुरुवार को मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा 16 कैरेट 10 सेंट का जेम्स क्वालिटी का हीरा जो जरुआपुर के प्रकाश मजूमदार एवं उसके तीन अन्य साथियों को मिला था, वह 6 लाख 6 हजार रुपये प्रति कैरेट के हिसाब से 97 लाख 56 हजार 600 रुपए का बिका, इस हीरे को सूरत के व्यापारी ने खरीद लिया है।

PunjabKesariहीरा अधिकारी रवि पटेल का कहना है कि 16 ट्रे के 33 नग हीरे गुरुवार को नीलाम हो गए हैं। जिनका कुल वजन 77 कैरेट 65 सेंट है, जो एक करोड़ 40 लाख 34 हजार 810 रुपए में नीलाम हुए, इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा 16 कैरेट 10 सेंट का हीरा था। उन्होंने बताया कि कल हीरा नीलामी के अंतिम दिन 32 कैरेट 80 सेंट का हीरा रखा जाएगा, जो पूरी नीलामी में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News