दिग्विजय ने दिया विवादित बयान, BJP महिला विधायक को गुंडागर्दी करने वाली बताया

11/6/2018 11:09:39 AM

गुना: कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। अपने छोटे भाई लक्ष्मण सिंह और पुत्र जयवर्धन का नामांकन दाखिल कराने गुना पहुंचे दिग्विजय ने बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान विधायक ममता मीणा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने महिला विधायक को गुंडा बताया है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी (ममता मीणा) गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है, वे लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है। इसके बाद दिग्विजय के इस बयान पर बीजेपी विधायक ममता मीणा ने पलटवार करते हुए कहा है कि, दिग्विजय को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, लक्ष्मण सिंह के चरित्र से सभी वाकिफ हैं, दिग्विजय सिंह के बयान से महिलाओं का अपमान हुआ है।   

PunjabKesari

बता दें कि दिग्विजय के छोटे भाई लक्ष्मण को भी कांग्रेस ने विधानसभा का टिकट दिया है। लक्ष्मण सिंह तीसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। लक्ष्मण सिंह आखिरी बार लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से बीजेपी की सुषमा स्वराज के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं जहां उन्हें हार मिली थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News