दिग्विजय बोले- कांग्रेस की सरकार गिराना BJP के लिए ''मुंगेरी लाल के हसीं सपने जैसा है''

1/16/2019 9:29:33 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि 'सरकार गिराने के सभी दावे खोखले हैं। ये मुंगेरी लाल के हसीं सपने जैसा है। प्रदेश में हमारी सरकार काम कर रही है और बीजेपी को ये हजम नहीं हो रहा है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष गोपाल भार्गव ने कहा था कि जब तक कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों के बंगले पुतेंगे सरकार गिर जाएगी। यही नहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी बयान दिया था कि इशारा हो जाएगा तो सरकार गिराने में दस मिनट नहीं लगेंगे।'

PunjabKesari
 

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। उनसे मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि सरकार गिर जाएगी। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये बीजेपी के मुंगेरीलाल के सपने हैं। ई टेंडरिंग घोटाले के बारे में उन्होंने कहा कि,  'ई टेंडरिंग घोटाले की जांच की जाएगी। पूर्व सरकार में जो दलाल सौदा करवाते थे उनकी पूरी जानकारी हमारे पास आ गई है। जल्द ही इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। '

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News