चुनावी लाभ के लिए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से कर रही है समझौता- दिग्विजय सिंह

Thursday, Jan 09, 2020-02:45 PM (IST)

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक अन्य रहस्योदय उद्घाटन करते हुए कहा कि पार्टी चुनावी लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी विचारधारा से समझौता कर रही है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी चुनावी लाभ के लिए अपनी विचारधारा से समझौता कर रही है। इसे एक गलती बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी को अपनी विचारधारा पर ध्यान केंद्रीत करने की जरुरत है। महाराष्ट्र में अपनी विरोधी पार्टी शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए पार्टी द्वारा लिए गए फैसले के महज दो महीने बाद ही दिग्विजय सिंह ने यह बात कही है।

PunjabKesari

यहां तक कि विधानसभा चुनाव में एनसीपी-कांग्रेस संख्या हासिल करने में विफल रही। भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद होने के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस शिवसेना और राकपा ने महाविकासअघाड़ी सरकार बनाई और शिवसेना के उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद सौंपा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News