दिग्विजय सिंह ने कहा- बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं, BJP ने किया पलटवार

8/16/2019 9:04:59 AM

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस, के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक विवादित ट्वीट से मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मौके पर बीजेपी को आड़ो हाथों लेते हुए दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में महात्मा गांधी के कातिल का जिक्र करते हुए कहा कि 'बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं'। उन्होंने आगे लिखा कि हे प्रभु इन भटके हुए कातिलों को सदबुद्धि दे। इस विवादित ट्वीट के बाद बीजेपी भी हमलावर हो गई है।

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने  ट्वीट में लिखा, 'बापू हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल ज़िंदा हैं हे प्रभु इन भटके हुए कातिलों को सदबुद्धि दे। भारत सभी का है और सभी ने मिल कर इसे आजाद कराया है। ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सब को सम्मति दे भगवान। यही रामधुन इस देश को बचा पायेगी। महात्मा गांधी अमर रहें।'

PunjabKesari

वहीं दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद बीजेपी भी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने दिग्विजय सिहं को कुंठित मानसिकता वाला व्यक्ति बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि वह कुंठित मानसिकता से ग्रस्त हैं। दिग्विजय सिंह समाचार में बने रहने के लिए खुराफात करते हैं। बापू का हम भी सम्मान करते हैं। सच कहा जाए तो बापू का सम्मान कांग्रेस ने उतना नहीं किया जितना हमने किया है। उन्होंने कहा कि आज के दिन तो दिग्विजय सिंह को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News