रामेश्वर शर्मा से मिलने आ रहे हैं दिग्विजय सिंह, स्वागत में भगवा रंग में रंगा ऑफिस

11/24/2021 12:02:12 PM

भोपाल (प्रतुल पाराशर) : आज मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व राज्यसभा दिग्विजय सिंह हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा को मिलने जा रहे हैं। इसके लिए रामेश्वर शर्मा ने अपने दफ्तर को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए अच्छे से तैयार किया है। रामेश्वर शर्मा ने अपने कार्यालय परिसर में भगवा रंग के झंडे, श्रीराम स्वागत द्वार और 1000 से अधिक लोगों के बैठकर रामधुन करने की व्यवस्था की है।

PunjabKesari

दरअसल, रामेश्वर शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने की बात कही थी। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया था कि वे 24 नंवबर को  विधायक रामेश्वर शर्मा के घर जाएंगे, और वहां पर रामधुन करेंगे। दिग्विजय सिंह ने चेतावनी दी थी कि मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा में दूंगा। देखता हूं मेरे घुटने कौन तोड़ता है। 

PunjabKesari

इसके बाद रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह की स्वागत करने की बात कही थी। रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय के स्वागत में सारा कार्यालय भगवा रंग में रंगा हुआ है। 

PunjabKesari
राम भक्तों के लिए प्रसाद के तौर पर पूरी सब्जी और हलवा बनाया गया है। ताकि जो रामभक्त कार्यालय में आएं भगवान श्री राम का स्मरण करें, तो उनका प्रसाद जरूर लेकर जाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News