दिग्विजय सिंह तुष्टिकरण के सबसे बड़े उदाहरण - सिंधिया, INDIA गठबंधन पर भी साधा निशाना

Friday, Sep 15, 2023-03:06 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया पर निशाना साधा। इंडिया अलाइंस द्वारा कुछ मीडिया ब्लैक लिस्ट करने को लेकर सिंधिया ने कहा कि यह जो इंडिया अलाइंस है। इसका उत्तर भारत में ऐसा दल जुड़ा है जो सोचता है कि कश्मीर को भारत का अंग बनाना गलत है।

PunjabKesari

दक्षिण भारत में इस आई डॉट एन डॉट अलायंस का गठबंधन में है जिसने सनातन धर्म को नष्ट करने की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपिता बापू जिस सनातन धर्म का निर्वाह करके जीवन के अंतिम सांस तक रहे उस सनातन धर्म को नष्ट करने की बात कि जा रही है। बाकी गठबंधन की दूसरे दल पर किसी ने टेप लगा दिया है सब चुप है।

जो दल और गठबंधन भारत की भूमिका और भारत की नींव को नष्ट करने की बात करेंगी। उस गठबंधन को नष्ट करने का काम भारत की एक सौ चालीस करोड़ जनता करेंगी। पूर्वी इलाके में तुष्टिकरण की गठबंधन की सरकार यूपी बिहार में जब यह सत्ता में थे यूपी में समाजवादी सत्ता में थे। जब मध्यप्रदेश की बात करे तो आदरणीय दिग्विजय सिंह जी सबसे बड़े उदाहरण है तुष्टिकरण के। यह जो गठबंधन किसी को ब्लैक लिस्ट करे जिस गठबंधन को देश की जनता ही ब्लैक लिस्ट करने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News