दिग्विजय सिंह देश के सबसे बड़े जयचंद हैं- BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा

Friday, Oct 16, 2020-02:24 PM (IST)

इंदौर (गौरव कंछल): बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा आज इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के सबसे बड़े जयचंद हैं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Digvijaya singh, VD Sharma, BJP, Congress, MPBYPOLL, Mpelection

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभाओं पर होने वाले चुनाव को लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वहीं उपचुनाव की सरगर्मियां के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति के तहत कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक बार फिर टारगेट करना शुरू कर दिया है। सुबह की सबसे हाई वोल्टेज सीट सांवेर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को जमकर निशाने पर लिया। मीडिया से रूबरू होते हुए बीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने की बात करना हास्यास्पद लगता है। राजमाता सिंधिया जैसे व्यक्तित्व को 19 महीने तक जेल में रखकर कांग्रेस ने लोकतंत्र को तार-तार किया। वीडी शर्मा ने बाटला हाउस हत्याकांड को लेकर भी दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Related News