कमलनाथ पर सिख दंगों के आरोप पर दिग्विजय सिंह बोले- 38 साल हो गए कार्रवाई नहीं हुई, चुनाव आते ही भाजपा नौटंकी करती है

5/23/2023 12:19:06 PM

सीहोर (धर्मेंद्र राय) : CM शिवराज सिंह चौहान के तरकश वाले बयान पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया। साथ ही साथ कमलनाथ पर भाजपा द्वारा लगाए जा रहे सिख दंगों के आरोपों पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने परिवर्तन यात्रा में शामिल हो रहे बच्चों की प्रशंसा भी की।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने सिख दंगों में कमलनाथ का नाम भाजपा द्वारा लगाने पर कहा कि 1984 से अब तक सिख दंगों को 38 साल का लंबा समय हो गया है। भाजपा असर डालना चाहती है। आज तक कमलनाथ पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चुनाव नजदीक आते ही भाजपा नेता अनर्गल बयान बाजी करते हैं। भाजपा ने अजीब मजाक बना रखा है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज के तरकछ में कितने तीर है 2018 में देखे थे। अब के चुनाव में भी देखेंगे कि शिवराज के तरकश में कितने तीर हैं। दिग्विजय सिंह सत्ता परिवर्तन को लेकर चार बच्चों द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा में शामिल होने व बच्चों से मिलने सीहोर पहुंचे। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

PunjabKesari

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने बच्चों के साहस की प्रशंसा की। परिवर्तन यात्रा जिले की आष्टा तहसील से शरू होकर PCC कार्यालय पर खत्म होगी। परिवर्तन यात्रा में शामिल बच्चे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News