राजा महाराजा बिक गए, लेकिन 1 करोड़ में भी नहीं बिका विजेंद्र आदिवासी, दिग्विजय सिंह ने बिना नाम लिए सिंधिया पर साधा निशाना
Saturday, Jul 22, 2023-07:12 PM (IST)

बुदनी (अमित शर्मा): आज राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा क्षेत्र के लावापानी पहुंचे जहां पर तुकाराम बाबा की समाधि स्थल पर पूजन अर्चना की। इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित आदिवासियों को संबोधित किया। दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए, तो वही स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिवराज चौहान द्वारा जिला पंचायत सदस्य आदिवासी भाई विजेंद्र को 1 करोड़ रुपए में खरीदना चाहते थे, लेकिन जहां राजा महाराजा बिक गए तो वहीं हमारे आदिवासी साथी नहीं बिके। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने शिवराज सरकार पर नर्मदा उत्खनन, वनों की कटाई, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर जमकर निशाना साधा।
वहीं उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने जहां समाज के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई थी। वन अधिकार पत्र भी देना था, उसके बाद सोनिया गांधी ने वन विभाग के पट्टे का कानून बनाया, लाडली बहना, बिजली बिल, 18 वर्ष तक खूब बिजली का बिल लिया और अब 1000 रूपए लाडली बहना के रूप में दे रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर पार्टी की घोषणाएं दोहराई। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो रसोई गैस 500 रूपए में, और नारी सम्मान योजना के रूप में 1500 रूपए दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा था कि काला धन लाकर 15 लाख सभी के खाते में डाले जाएंगे लेकिन आज तक नहीं आए।
आज आदिवासी का अपमान करने में भाजपा लगी हुई है। आदिवासी सीधे है इसलिए इस प्रकार की घटना हो रही है। 75 दिनों से मणिपुर जल रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी सुध नहीं ली है। वही पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी 50 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।