चोरी के पीछे कौन? 5 मोटरसाइकिल और जेवर बरामद, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Wednesday, Apr 08, 2026-09:20 PM (IST)
डिंडोरी (दीपू ठाकुर): मध्य प्रदेश के Dindori कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिल और सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 5 लाख 18 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इरफान खान और एक बाल अपचारी के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल और सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे। चोरी के जेवरों को बेचने का प्रयास किया जा रहा था, तभी पुलिस को सूचना मिल गई और कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोटरसाइकिल, जिनकी कीमत करीब 4 लाख 10 हजार रुपये है, तथा सोने-चांदी के जेवर जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त किए हैं। कुल मिलाकर 5 लाख 18 हजार रुपये का माल बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य संभावित लिंक और चोरी की घटनाओं की भी जांच की जा रही है।

कोतवाली TI दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 5 मोटरसाइकिल और सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अलग-अलग जगहों से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था और चोरी का सामान बेचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

