Shivpuri: MLA वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व जनपद अध्यक्ष गोवर्धन सिंह यादव के बीच हैंडपंप को लेकर तीखी बहस

Sunday, Feb 12, 2023-03:13 PM (IST)

शिवपुरी (भूपेन्द्र शर्मा): भाजपा की विकास यात्रा (Vikas Yatra BJP) में कई प्रकार के रंग दिखाई दे रहे हैं। कहीं जोरदार स्वागत तो कहीं वाहन का धसना या फिर पार्टी के नेताओं के बीच वर्चस्व की बात। ऐसा ही कुछ शिवपुरी जिले में भी देखने को मिला। यहां कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता आपस में ही लड़ते रहे। विकास यात्रा में पार्टी की अंदरूनी कलाई अब उसी के नेता खोल रहे हैं। यहां कोलारस विधायक और पूर्व जनपद अध्यक्ष के बीच जमकर मुंहवाद देखने को मिला, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

हैंडपंप के बयान के बाद आया भूचाल

शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में विकास यात्रा में लेवा गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी (Veerendra Raghuwanshi) और पूर्व जनपद अध्यक्ष के बीच हैंडपंप लगाने के बयान पर मुंहवाह हो गया। मुंहवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व जनपद अध्यक्ष गोवर्धन सिंह यादव (Govardhan singh yadav) एक दूसरे पर जुबानी कटाक्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में कोलारस विधायक ने मंच से भाषण देते हुए कहा कि गांव के कुछ नेता बहुत दादागिरी दिखाते हैं, गांव में हैडपंप लगना था लेकिन पुलिस के आने के बाद हैंडपंप लग पाया।

विधायक के बयान पर पूर्व जनपद अध्यक्ष का पलटवार 

बस विधायक की यही बात पूर्व जनपद अध्यक्ष गोवर्धन सिंह यादव (Govardhan singh yadav) को बुरी लग गई। इसके जबाव में उन्होंने विधायक रघुवंशी के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि हम कभी डाका नहीं डालते और न ही 2 नंबर का काम करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News