Punjab Kesari MP ads

बारिश के मौसम में बच्चों को बाहर नहाने न जाने दें! तालाब में नहाने गए 4 बच्चे, दो डूबे, NDRF कर रही तलाश

Saturday, Jul 15, 2023-06:15 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के तलावली चांदा के तालाब में नहाने गए 4 बच्चों में से 2 बच्चे डूब गए। जिसकी जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

PunjabKesari,Madhya Pradesh, Indore, girl drowned in water, heavy rain

मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा का है। जहां तालाब में सुबह करीब 9 बजे नहाने गए 4 में से दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची NDRF को तीन घंटे बाद भी बच्चों की कोई जानकारी नहीं लगी है। नगर निगम द्वारा हाईटेक क्वालिटी के माइक्रो कैमरा खुलवाए गए हैं, और कैमरों की मदद से बच्चों की सर्चिंग की जा रही है। बताया जा रहा है की पानी के नीचे दलदल हेन के चलते काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News