छात्रावास कर्मचारी हड़ताल पर, विद्यार्थी खाना बनाने के लिए मजबूर

12/24/2018 4:03:59 PM

अलीराजपुर: जिले में छात्रावास में शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां इस कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चे शासकीय छात्रावास में खाना बनाने को मज़बूर है। जहां कर्मचारी खुद हड़ताल पर हैं और पढ़ने वाले बच्चों को खाना बनाना पड़ रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, जोबट छात्रावास में पिछले 5 माह का वेतन न मिलने के कारण सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे गए हैं। उनका कहना है कि सारे कर्मचारी चौथी श्रेणी के हैं। वे छात्रावास में दैनिक वेतनभोगी है। इनका आरोप है कि शासन ने तो इनके पैसे दे दिए है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की ढीली कार्यशैली के कारण इन्हें वेतन नहीं मिला। जिसकी वजह से इन्हें हड़ताल करनी पड़ रही है।

PunjabKesari

जब इस पूरे मामले पर विभाग के अधिकारी से बात की तो उनका कहा है, कर्मचारियों ने सूचना देकर हड़ताल की है। जिसके कारण भी कुछ जगहों पर बच्चों को खाना बनाने की समस्याओं का सामना करना पड़ा है। लेकिन कर्मचारियों की वेतन का आबांटन ऊपर से नही आया है और जल्द ही आबंटन आते ही उनके खाते में वेतन डाल दिया जाएगा। साथ ही जब कर्मचारियों ने इस पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर सूचित किया। वरिष्ठ अधिकारी संबंधित अधिकारी को तलब कर समस्या का हल निकालने की बात कर रहे है। लेकिन इस सब में छात्रावास में पढ़ने वाले बच्चों को क्या कसूर है? उन्हें इतनी ठंड में पढ़ाई छोड़कर खाना बनाना पड़ रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News