गोली मारकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट, थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात...

4/25/2024 2:14:35 PM

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गोली मारकर एक व्यक्ति से लूट का मामला सामने आया है। आपको बता दें की घटना गोसलपुर थाना से चंद कदमों की दूरी पर हुई। गोली मारकर युवक से आरोपी सवा लाख रुपए लूट कर ले गए हैं। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना गोसलपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई है। पेट्रोल पंप का कर्मचारी बुधवार को बैंक में पैसा जमा करने के लिए जा रहा था। 


तभी अचानक बाइक पर सवार होकर दो लोग आए और कर्मचारी को रोका और उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी सत्यम जब तक कुछ समझ पाता उससे पहले ही आरोपियों ने सत्यम पर फायरिंग कर दी। सत्यम के पेट में गोली लगी है।

PunjabKesari
 आरोपी सवा लाख रूपए लेकर मौके से भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना गोसलपुर थाना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करना शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंप के आसपास भी कुछ संदेही कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News