लव स्टोरी का दुखद अंत! प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर दे दी जान ,गड्ढे में मिले दोनों के शव..

4/28/2024 11:50:07 PM

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक प्रेमी जोड़े का शव गड्ढे में मिला है। आपको बता दें कि घटना शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में आने वाले नारही गांव की है। लड़की और लड़के दोनों की कनपटी पर गोली लगी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि गड्ढे में लड़का और लड़की के शव पड़े हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची मौके पर पुलिस को 315 बोर का कट्टा भी मिला है और दो खाली कारतूस भी मिले हैं। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि लड़के का नाम रोहित है और लड़की का नाम मुस्कान है और दोनों ही नारही गांव के ही रहने वाले हैं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के शव के पास पुलिस को सिंदूर की डिब्बी भी मिली है। फिलहाल इस बारे में दोनों के परिवार वाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं। ग्वालियर से शिवपुरी पहुंची फॉरेंसिक टीम भी अभी मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News