प्यार का खौफनाक अंत! पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, मां-बेटे का हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार
Friday, May 30, 2025-05:14 PM (IST)

डिंडोरी (दीपू ठाकुर) : डिंडोरी जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रूसा गांव सनसनी खेज वारदात सामने आई थी यहां 20- 21 मई की दरमियानी रात मां समेत दो बच्चों पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में एक बच्चे की मौत हो गई थी। वही एक हफ्ते बाद मां जो आंगनबाडी कार्यकर्ता सरस्वती बाई थी, उसने भी जबलपुर में इलाज के दौरान 27 मई को दम तोड़ दिया था। इस जघन्य हत्या एक हफ्ते बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझ ली है।
हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि मृतक महिला और आरोपी रोशन उदय के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने लोहे की राड से महिला और दो बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में 11 वर्षीय हिमांशु की उसी दिन मौत हो गई थी। वहीं महिला सहित उसके पांच साल की बच्ची को गंभीर हालात में उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था। वही हत्या की वजह चरित्र संदेह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।