गुना में युवक की गोली मारकर हत्या ,बेटी पर भी की फायरिंग, जानिए क्या है पूरा मामला..

4/12/2024 4:13:35 PM

गुना। (मिसबाह नूर): मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं बीच-बचाव करने आई युवती के कंधे पर गोली लगी है। जानकारी सामने आई है कि लड़की के ससुराल पक्ष की ओर से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें कि म्याना क्षेत्र के गोपालगढ़ क्षेत्र की यह घटना है। यहां रहने वाले भूरा बंजारा के बड़े भाई की लड़की यशोदा की शादी बमौरी थाना क्षेत्र के परांठ निवासी सोनू बंजारा के साथ हुई थी।

PunjabKesari
 यशोदा ने कुछ ही समय पहले जुड़वा लड़कियों को जन्म दिया था। इसी के चलते ससुराल पक्ष नाराज था। वह चाहता था कि भूरा यशोदा को वापस ले जाए और किसी दूसरी लड़की से उनके लड़के का विवाह कराया जाए। ताकि दूसरी पत्नी से लड़का हो सके। वहीं लड़की पक्ष दहेज में दिए गए एक लाख रुपए वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। इसी बीच गुरुवार को धन्ना, धनराज, परसा, रूपा, कोमल सहित आधा दर्जन लोग गांव में पहुंच गए। 

PunjabKesari
आरोपियों ने भूरा पर फायरिंग कर दी, जिसमें भूरा की मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई भूरा की लड़की पिंकी घायल हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मृतक के बड़े भाई गंगा ने बताया है कि उनके सबसे बड़े भाई दयाराम की बेटी की शादी आरोपी के बेटे से हुई थी। बेटा नहीं होने पर उसका पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे और आरोपी भूरा की बेटी से उसके लड़के की शादी करने के लिए दबाव बना रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News