बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की कर दी हत्या ,जानिए क्या है पूरा मामला..

4/26/2024 12:10:16 PM

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रेहटी थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय कब्जे की कृषि भूमि को लेकर सुनील और गोविंद का जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सुनील अपने परिवार के साथ जिला रायसेन में रहता है। 25 अप्रैल को सुनील ग्राम रेऊगांव आया और यहां पर उसने अपने बड़े भाई गोविंद से कहा कि कब्जे वाली 8 एकड़ कृषि भूमि में से उसको हिस्सा चाहिए।


 इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और गोविंद ने अपने बेटे नितेश के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से सुनील पर हमला कर दिया। जिस से सुनील घायल हो गया। घायल सुनील को रेहटी अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News