कलयुगी बेटे ने पिता की ईंट और पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला...

Sunday, Apr 07, 2024-11:23 AM (IST)

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो बेटों ने मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। खाना बनाने की बात को लेकर यह विवाद हुआ था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें की घटना बालसमुंद की है। राजू नाम के व्यक्ति का बेटे लखन और किशन से खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। 

PunjabKesari
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बेटों ने पत्थर और ईंट से कुचलकर पिता की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी आगे की कार्यवाही कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News