किसान नेता के भतीजे की सिर कुचलकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव; पूरे इलाके में फैली सनसनी
Thursday, Sep 17, 2026-04:28 PM (IST)
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान नेता रुपन चंद्राकर के भतीजे की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। उनका खून से लथपथ शव मिला है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में फैली सनसनी है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। जहां महानदी के तट पर बनचरौदा के पास खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान डंगनिया (चंपारण) निवासी शिवकुमार चंद्राकर के रूप में हुई है। वह शासकीय विद्यालय कुम्हारी में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिक्षक के सिर पर पत्थर से वार किया गया। जिस वजह से उनकी मौत हुई है। माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। रायपुर से डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

