Punjab Kesari MP ads

जमीन से जुड़े कलेक्टर, ग्रामीणों को दुखी देखकर उनके साथ जमीन पर बैठे, पूरी सादगी से समझी समस्या,लोग दंग

Saturday, Apr 04, 2026-08:47 PM (IST)

सीधी (सूरज शुक्ला):  सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम बोदारी टोला में शनिवार को कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर शुरू हुआ यह शिविर शाम 4 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।

लोगों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी कलेक्टर ने समस्याएं

PunjabKesari

शिविर के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने न केवल लोगों से संवाद किया, बल्कि जमीन पर बैठकर आमजन के बीच उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर का यह व्यवहार ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

कलेक्टर के साधे व्यवहार प्रभावित हुए लोग

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बच्चों से सीधे बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनके भोजन के बारे में पूछा, जिस पर बच्चों ने बताया कि उन्हें दाल, चावल और सब्जी दी जाती है। इस पर कलेक्टर ने व्यवस्था की गहनता से समीक्षा करते हुए संबंधित एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि कुछ कर्मचारी बच्चों को संकेत देकर जवाब देने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और पारदर्शिता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आया और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी पहल की गई। कलेक्टर के इस दौरे से ग्रामीणों में भरोसा जगा है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब तेजी से होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News