दिग्विजय का तंज- ''हार के कारण बौखला गए हैं शिवराज''

1/8/2019 3:38:51 PM

भोपाल: कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में जमकर घमासान मचा हुआ है। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है। एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा पर हमला बोला है। दिग्विजय ने कहा है कि 'जनता ने शिवराज सिंह को हरा दिया है, अब वो हार पचा नहीं पा रहे है। मैंने भी दस साल की राजनीति छोड़ कर धैर्य रखा था। शिवराज बौखलाये नहीं। सत्ता तो आती- जाती रहती है। शिवराज को इतना कुर्सी का लालच नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं पर विधायकों की किडनैपिंग की कोशिश और पैसों का ऑफर देने का आरोप लगाया।'
 

PunjabKesari

 

सर्वणों को आरक्षण का समर्थन
मोदी सरकार के सर्वणों को आरक्षण के फैसले का दिग्विजय ने समर्थन किया। दिग्विजय ने कहा कि आरक्षित वर्ग के गरीब परिवारों को आरक्षण मिलना चाहिए। हम हमेशा से ही इसके पक्ष में रहे है।हालांकि उन्होंने कहा कि इसके लिए मोदी सरकार को संविधान में संशोधन भी करना होगा। ये केवल जुमला है, इसके पीछे की सच्चाई कुछ और। इसके अलावा दिग्विजय ने कहा कि एमपी में छिन्दवाड़ा मॉडल लागू होगा बुदनी का रेत मॉडल लागू नहीं होगा । इस दौरान उन्होंने गोपाल भार्गव को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर भी बधाई दी और कहा कि वे एक अच्छे नेता है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News