Punjab Kesari MP ads

बालाजी मंदिर में परिवार समेत नतमस्तक हुए शिवराज सिंह, आशीर्वाद लेकर किया भजन कीर्तन

Wednesday, Apr 17, 2024-05:22 PM (IST)

विदिशा (अमित रैकवार): लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान किया जाना है। ऐसे में राजनीतिक दलों का प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार में जोर-शोर से लगे हैं। धार्मिक आयोजनों को भी महत्वपूर्ण मानते हुए इसका पूरा फायदा उठाने का प्रयास भी होता है। ऐसा ही कुछ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आज रामनवमी के मौके पर किया। वह दोपहर में के किले अंदर स्थित बालाजी मंदिर पहुंचे।

PunjabKesari

प्राचीन बालाजी मंदिर में पहुंचकर उन्होंने भगवान के दर्शन किए और भजन भी गाए। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, विदिशा विधायक मुकेश टंडन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी सम्मिलित रहे। उन्होंने बालाजी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया। भगवान राम के जन्मोत्सव पर दर्शन कर भजन भी गाए।

PunjabKesari

मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 500 साल के इंतजार और संघर्ष के बाद भगवान राम अपने जन्म स्थान पर विराजमान हुए हैं और भव्य मंदिर बने और उनके स्थापित होने के बाद पहली बार जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। पूरे देश में भगवान राम का जन्मोत्सव भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। सभी भजन कीर्तन और भक्ति में डूबे हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News