लोकसभा में शिवराज चौहान का बड़ा दावा, कहा-कई किसानों की आय 8 गुनी तक बढ़ी है,हमने उत्पादन बढ़ाया है
Tuesday, Mar 24, 2026-03:25 PM (IST)
(डेस्क): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में किसानों की आय को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शिवराज चौहान ने कहा कि, हां मैं भारत का कृषि मंत्री होने के नाते यह कह रहा हूँ कि, देश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
कुछ किसानों की आय तो आठ गुना तक बढ़ी है- शिवराज
हमारे प्रयासों का परिणाम यह है कि कई किसानों की आय दोगुनी हो चुकी है, केवल दोगुनी आय तक सीमित नहीं है, देश में ऐसे भी किसान हैं जिनकी आय तिगुनी और चौगुनी हुई है। यही नही शिवराज चौहान ने कहा कि कुछ किसानों की आय तो आठ गुना तक पहुंची है और आय बढ़ने के उदाहरण भी सामने आए हैं। लेकिन अब गलत नरेटिव बनाया जाता है।
विपक्ष को जमकर लपेटा
इनके समय में सिर्फ एक फसल होती थी और बिजली होती नहीं थी। कांग्रेस के समय में बिजली नहीं बिजली के बिल ही आते थे। न बिजली थी न पानी था और न सड़के होती थीं। बिजली के लंबे चौड़े बिल आते थे।
लेकिन हमने सिंचाई बढाई और बिजली की समस्या खत्म की और अब मध्य प्रदेश में कहीं कहीं तो एक साथ 3 फसलें भी हो रही है। हमने उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाई है। किसानों की आर्थिकी को हमने सुधारा है। मोदी सरकार लगातर किसानों के हित में काम कर रही है, 6 हजार रुपए किसान सम्मान निधि सिर्फ मोदी सरकार दे रही है। 28 लाख करोड़ रुपये संस्थागत ऋण बढ़ाने का काम सिर्फ NDA की सरकार ने किया है। लेकिन इनका काम सिर्फ सवाल उठाना है।

