अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में इलाज न मिल पाने पर मरीज ने तोड़ा दम, डॉक्टरों की हड़ताल से प्रदेस भर में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

Wednesday, May 03, 2023-01:38 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन) : अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल में इलाज न मिलने के कारण मरीज ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के सभी डॉक्टर हड़ताल पर होने के कारण मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। मृतक मनीष बाथम ग्वालियर के लधेड़ी का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने लापरवाही आरोप लगाया। उनका कहना है कि मरीज एक माह से अस्पताल में भर्ती था। लेकिन आज इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हुई है।

बता दें कि अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं जूनियर डॉक्टरों और आयुष डॉक्टरों के भरोसे है। जयारोग्य के साथ साथ प्रदेश भर से करीब 10 हजार डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News