Punjab Kesari MP ads

पिज्जा डिलीवरी बॉय से बर्बरता! कपड़े उतरवाकर पीटा, युवा कांग्रेस नेता समेत कई पर FIR

Wednesday, Sep 09, 2026-01:15 PM (IST)

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पिज्जा डिलीवरी कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि युवक के कपड़े उतरवाकर उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की गई।मामले में युवा कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष अमन सिंह और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा?

सोशल मीडिया पर सामने आए कथित सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि युवक पिज्जा डिलीवरी करने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि युवक ने मौके पर माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद उसके साथ मारपीट जारी रही। इसी दौरान उसके कपड़े उतरवाने का भी आरोप लगाया गया है।

दुकान के CCTV में कैद हुई घटना

बताया जा रहा है कि घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है और घटना के पूरे क्रम की पुष्टि विवेचना के बाद ही हो सकेगी।

शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने दर्ज किया केस

डिलीवरी कर्मचारी की शिकायत के आधार पर सुपेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों को जांच का हिस्सा बनाया गया है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। आरोपों की जांच के साथ-साथ वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की भूमिका भी पुलिस द्वारा जांची जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News