बहुत ही दुखद घटना: ई-ट्राइसाइकिल की अचानक बैटरी ब्लास्ट, दिव्यांग शिक्षक की जिंदा जलकर मौत!

Saturday, Jan 31, 2026-12:13 PM (IST)

बैतूल: शुक्रवार रात जय स्तंभ चौक पर एक भयावह हादसा हुआ, जब ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी अचानक फट गई। आग की लपटों में फंसने से दिव्यांग शिक्षक सुनील कुमार लोखंडे (गुड्डू) जिंदा जल गए।

परिवार और पड़ोसियों के अनुसार, सुनील, जो इंजीनियरिंग करने के बाद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना जीवन चला रहे थे, दुर्घटना से पहले पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय थे।

ढाई साल पहले नगरपालिका की स्वनिधि योजना के तहत दी गई थी यह ट्राइसाइकिल, जिसमें पहले कभी कोई समस्या नहीं आई थी। लेकिन शुक्रवार रात अचानक हुए ब्लास्ट ने सबको हिला कर रख दिया।

स्थानीय लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैटरी ब्लास्ट की असली वजह क्या थी।

सुनील के भाई राजेश ने बताया कि भाई बचपन में पूरी तरह सक्षम थे, लेकिन बीई की पढ़ाई के दौरान उनकी विकलांगता बढ़ी। वे शादीशुदा नहीं थे और बच्चों को पढ़ाकर अपने खर्चे चला रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News