14 मई से बिजली कंपनी का संपर्क अभियान 2026, उपभोक्ताओं को मिलेगा बिजली से जुड़ी हर समस्या का हल
Wednesday, May 13, 2026-05:42 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा भोपाल शहर के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए 14 मई 2026 (गुरुवार) को "संपर्क अभियान 2026" का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान सुबह 10:00 बजे से भोपाल शहर के सभी जोनों में विशेष शिविरों के माध्यम से चलाया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य
इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभागीय सेवाओं को उपभोक्ताओं के लिए सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाना है। कंपनी ने अपील की है कि उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समय पर निराकरण कराएं।
शिविरों में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं
- उपभोक्ता निम्नलिखित श्रेणियों से जुड़ी अपनी समस्याओं के लिए शिविर में आवेदन कर सकते हैं:
- बिल संबंधी: गलत बिल, अधिक बिल, मीटर रीडिंग शिकायतें, डुप्लीकेट बिल और अग्रिम भुगतान पर छूट।
- मीटर और सर्विस केबल: बंद या खराब मीटर, मीटर तेज चलने की शिकायत और स्मार्ट मीटर संबंधी मुद्दे।
- कनेक्शन संबंधी: नए कनेक्शन (न्यूनदाब श्रेणी), भार परिवर्तन, नाम परिवर्तन, ई-केवाईसी और ₹5 में कनेक्शन योजना।
- तकनीकी सेवाएं: वोल्टेज, ट्रिपिंग, पोल, सर्विस केबल और बिजली लाइन संबंधी शिकायतें।
विशेष सुविधा और सहायता
कलेक्टर भोपाल के निर्देशानुसार, इन शिविरों में उपभोक्ताओं को मौके पर ही बिजली बिल भुगतान करने की सुविधा भी मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए उपभोक्ता नजदीकी वितरण केंद्र या हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रमुख शिविर स्थल (14 मई 2026)
अभियान के अंतर्गत भोपाल के विभिन्न संभागों में शिविर लगाए जाएंगे:
उत्तर संभाग
मछली मार्केट, इन्द्रा नगर, बरेलागांव, रेतघाट, नारियलखेड़ा, गांधीनगर बस स्टैंड, संजय नगर आदि।
दक्षिण संभाग
श्याम नगर, सेवा सदन, शबरी नगर, गायत्री नगर, टीटीआईटी, न्यू भीम नगर।
पूर्व संभाग
अयोध्या नगर, पीएमवाय मल्टी, शंकर नगर निगम ऑफिस, राजेन्द्र नगर, सिकंदर कोली, संजीव नगर।
पश्चिम संभाग
बरखेड़ा पठानी वार्ड ऑफिस, श्रीराम फीडर, ईमराल्ड-1, यशोधरा नगर, लक्ष्मीपति।
कोलार संभाग
सुमित्रा परिसर, दानिश हिल्स, हिनौतिया डीएलएफ (गवर्नमेंट स्कूल) ।

