Punjab Kesari MP ads

राज्य में 24 घंटे भारी! कई जिलों में आंधी-बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Friday, May 15, 2026-10:03 AM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत तीन जिलों में गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी  है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों के लिए विशेष मौसम अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari

जारी चेतावनी के अनुसार रायपुर, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में मध्यम स्तर के गरज-चमक वाले तूफान, तेज झोंकेदार हवाएं, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सुकमा और रायगढ़ जिलों में हल्की गरज-चमक, बारिश तथा सतही तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।    
 
PunjabKesari

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं, खेतों में काम कर रहे किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि बिजली गिरने की घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं। यह अलर्ट आज यानी 15 मई रात 02:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News