हाथी के हमले से किसान हुआ घायल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की घटना

Thursday, Oct 03, 2024-12:20 PM (IST)

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में जंगली हाथी के हमले से कोठिया का रहने वाला किसान राजकुमार घायल हो गया है। आपको बता दें कि यह घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की है। किसान अपने खेत पर रखवाली कर रहा था इस दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया घायल को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

PunjabKesariदरअसल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर के कोठिया गांव का किसान राजकुमार सिंह बुधवार की रात को खेत की रखवाली कर रहा था तभी अचानक हाथी वहां पर पहुंच गया और हाथी ने किसान पर हमला कर दिया। वहीं इस मामले पर रेंजर अर्पित ने जानकारी देते हुए बताया है कि घायल को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है बीटीआर की टीम निगरानी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News