Punjab Kesari MP ads

भोपाल में इंजीनियर की हार्ट अटैक से हुई मौत, पड़ोसियों ने परिजनों को दी सूचना

Wednesday, Oct 30, 2024-01:25 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में कोलार इलाके में स्थित सर्वधर्म वाइन शॉप के पास बुधवार को सुबह 35 साल के इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है, पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी, पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमीदिया अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदीप पटेल रीवा का रहने वाला था और भोपाल में नौकरी करता था, सुदीप कोलार गणेश एंक्लेव में रह रहा था।

PunjabKesariमृतक के भाई अमन का कहना है कि सुदीप हर रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे और बुधवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। पड़ोसी को संदीप बेसुध हालत में दिखाई दिए वहां पहले से मौजूद लोगों ने बताया की सुदीप अचानक गिर गए थे, पड़ोसी ने घर कॉल कर मृतक की पत्नी को सूचना दी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News